 |
| ऑटिज़्म अराउंड द् ग्लोब, नैंसी ल्यूरी मार्क्स (एन.एल.एम) फैमिली फाउंडेशन की एक वैश्विक सार्वजनिक जागरूकता परियोजना है। हमारा फाउंडेशन, जिसका मुख्यालय वेल्स्ली, मैसाचूसेट्स में स्थित है, यूनाइटेड स्टेट्स में ऑटिज़्म संबंधी शोध, चिकित्सीय देखभाल, नीति, प्रचार और शिक्षा के लिए सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा उपस्थिति दर्शाने वाला निधिप्रदाता है। वर्ष 2000 से, हमने $60 मिलियन से भी ज्यादा राशि ऑटिज़्म से संबंधित परियोजनाओं के लिए समर्पित की है और कैंसर, डायबिटीज और कई अन्य बीमारियों से संबंधित जैवचिकित्सकीय शोध परियोजनाओं के लिए कई मिलियन डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग की है। हमारे फाउंडेशन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट www.nlmfoundation.org पर जाएं। |
| ऑटिज़्म अराउंड द् ग्लोब परियोजना के मुख्य उद्देश्य निम्न प्रकार हैं : |
- ऑटिज़्म के बारे में विश्व स्तर पर जागरूकता पैदा करना,
- इस बारे में समझदारी पैदा करना कि सांस्कृतिक विभिन्नताएं किस तरह ऑटिज़्म को देखने और महसूस करने को प्रभावित करती हैं,
- ऑटिज़्म के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना और ऑटिज़्म के अंतर्राष्ट्रीय संसाधनों की निर्देशिका उपलब्ध कराना,
- दुनिया भर के ऑटिज़्म समुदायों में परिवारों और पेशेवर लोगों का सहायक नेटवर्क विकसित करना, और
- ऑटिज़्म-संबंधित क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय शोध सहयोगों को प्रोत्साहित करना।
|
|
|
हमारे लक्षित लोगों में ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्ति व उनके परिवार, शिक्षक, प्रचारक, गैर-लाभकारी नेतृत्व, वैज्ञानिक और पेशेवर चिकित्सक और अन्य वे व्यक्ति हैं जो ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बारे में ज्यादा जानने के इच्छुक हैं।
इस बेवसाइट परियोजना की मुख्य विशेषता के तौर पर, हम पूरे विश्व के योगदानकर्ताओं की प्रेरणादायक कहानियों को साझा करेंगे जिनका जीवन ऑटिज़्म से किसी न किसी प्रकार से प्रभावित रहा है। अभिभावकों, भाई-बहनों व ऑटिज़्म से स्वयं प्रभावित अन्य लोगों के साथ-साथ शिक्षकों, शोधकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, थैरेपिस्टों, और अन्य पेशेवर लोगों के विचारों और अनुभवों पर जोर देते हुए, हम कई प्रकार के पहलुओं को सामने रखेंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि खासतौर पर ऑटिज़्म की परिभाषा और ऑटिज़्म के बारे में दृष्टिकोण, रेफरल व डायग्नोसिस (रोगनिदान) प्रक्रिया, दैनिक जीवन पर इसके प्रभाव, उपलब्ध शैक्षणिक अवसर, ऑटिज़्म संबंधी शोध तक पहुंच का स्तर, और वयस्क लोगों के लिए दीर्घकालिक जीवन योजना के संबंध में सांस्कृतिक विविधता के बारे में पर्याप्त रूप से आदान-प्रदान होगा। हमें उम्मीद है कि इन विभिन्नताओं को समझने के साथ-साथ समानताओं को साझा करने से इस बारे में ज्यादा बेहतर समझदारी उत्पन्न होगी कि ऑटिज़्म का अलग-अलग संस्कृतियों में किस प्रकार अनुभव किया जाता है और विभिन्न देशों के बीच में जानकारी और संसाधनों के आदान-प्रदान में वृद्धि होगी। |
| Return to English |
|
|