हम दुनिया के किसी भी हिस्से से ऑटिज़्म के बारे में व्यक्तिगत विवरणों की प्रस्तुतियों का स्वागत करते हैं। यदि आप ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्ति, उनके माता-पिता, देखभालकर्ता, पारिवारिक सदस्य, या अपने स्थानीय ऑटिज़्म समुदाय में शामिल पेशेवर व्यक्ति हैं और हमारी वेबसाइट पर शामिल करने के लिए फाउंडेशन को एक छोटी कहानी देना चाहते हैं, तो हम आपको अपनी कहानी को (वर्ड डाक्यूमेंट या समान स्वरूप में) इस पृष्ठ पर अपलोड करने के लिये आमंत्रित करते हैं।
जब आप अपनी छोटी कहानियां लिखते हैं, तो हम आपसे निम्नलिखित सवालों पर विचार करने के लिए कहते हैं। हमारी मंशा यह नहीं है कि आप अपनी प्रस्तुतियों में इन सारे सवालों को उठाएं। इसके बजाय, हम आपकी कहानी की दिशा तय करने में मदद करने वाली मार्गदर्शिका के तौर पर इन सवालों को देते हैं।
- ऑटिज़्म ने आपके जीवन को व्यक्तिगत या पेशेवर रूप से किस प्रकार प्रभावित किया है?
- आपके देश में ऑटिज़्म को सामान्य तौर पर किस तरह परिभाषित किया जाता है?
- ऑटिज़्म की परिभाषित करने योग्य विशेषताएं और संभावित कारण क्या हैं?
- यदि आपके परिवार में किसी को ऑटिज़्म है, तो ऑटिज़्म ने आपके दैनिक जीवन को किस तरह प्रभावित किया है?
- ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्ति के रूप में आप अपने देश या समुदाय में किस प्रकार की खास चुनौतियों का सामना करते हैं?
- यदि आप ऑटिज़्म के क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवर हैं तो ऑटिज़्म में आपकी रूचि कैसे उत्पन्न हुई?
- आप उस विशिष्ट रेफरल व डायग्नोसिस (रोगनिदान) प्रक्रिया को किस तरह बताएंगे जिसका अनुभव आपके अपने क्षेत्र में ऑटिज़्म से प्रभावित किसी परिवार को हुआ?
- क्या आपको लगता है कि ऑटिज़्म एक महामारी है?
- आपके समुदाय में ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों के लिए क्या शैक्षिक अवसर उपलब्ध हैं?
- आपके देश में ऑटिज़्म का उपचार करने के लिए किस तरह के उपचारों और प्रभावी उपायों का सामान्य तौर पर उपयोग किया जाता है? क्या प्रभावी उपायों को लाभदायक रूप में देखा जाता है?
- आपने अपने परिवार या समुदाय में किस प्रकार के सहयोग और अड़चनों को अनुभव किया है?
- ऑटिस्टिक व्यस्कों के लिये किस प्रकार के शैक्षिक, मनोरंजक और रोजगारपरक विकल्प उपलब्ध हैं?
- आपके समुदाय में ऑटिज़्म से प्रभावित लोगों के लिए संचार संबंधी कौन से विकल्प मौजूद हैं?
- क्या ऑटिज़्म से प्रभावित लोगों के लिए उपयुक्त सेवाओं को प्राप्त करने में सहायता करने के लिये किसी प्रकार की कोई सरकारी सहायता या सहायक एजेंसी उपलब्ध है?
- यदि आप ऑटिज़्म से प्रभावित कोई व्यक्ति हैं तो अपने भविष्य के लिये आपकी क्या आशायें और सपने हैं? यदि आप माता-पिता हैं तो अपने बच्चे के अपने भविष्य के लिये आपकी क्या आशायें और सपने हैं?
- आपके विचार में ऑटिज़्म शोध में किस क्षेत्र को खोजा जाना महत्वपूर्ण है?
- क्या आपके विचार में ऑटिज़्म पर वकालत किये जाने वाले ऐसे कुछ विशिष्ट मुद्दे हैं जिनको संबोधित किया जाना महत्वपूर्ण है?
- आप क्या चाहते हैं जो कि आम जनता ऑटिज़्म के बारे में समझ सके?
- आपके समुदाय में ऑटिज़्म के बारे में जागरूकता में सुधार किस प्रकार लाया जा सकता है?
आपकी कहानी को अपलोड करने से पूर्व, आपसे एक सहमति फार्म को देखने व जमा करने के लिए कहा जाएगा। सहमति फार्म को पूरा करना, ''आई एक्सेप्ट (मैं स्वीकार करता हूं)'' से अगले बॉक्स को चैक करना और हमारी वेबसाइट पर अपनी कहानी को अपलोड करना यह संकेत करता है कि आप सहमति फार्म की सभी शर्तों को स्वीकार करते हैं और उनसे सहमत हैं। सभी योगदानकर्ताओं से हस्ताक्षरित सहमति फार्म मांगा जाता है।
कुछ भागीदार अपनी कहानियों को व्यक्तिगत स्वरूप देने और उन्हें बेहतर करने के लिए अपने लेखन के साथ फोटोग्राफ (उदाहरण के लिए, स्थानीय ऑटिज़्म क्लीनिकों या शैक्षिक केंद्रों की) शामिल करना चाहेंगे। यदि आप हमारी वेबसाइट पर फोटोग्राफ देने का विकल्प चुनते हैं, तो आपको एक फोटोग्राफी रिलीज को देखना और प्रस्तुत करना होगा।
अपनी अनोखी और प्रेरणादायी कहानी को शेष ऑटिज़्म विश्व के साथ साझा करने के लिए और हमारे वैश्विक ऑटिज़्म संबंधी जागरूकता के वेब संसाधन को समृद्ध करने के लिए आपका अग्रिम तौर पर धन्यवाद। यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया फाउंडेशन से info@nlmfoundation.org पर ई-मेल के माध्यम से संपर्क करें।
|